Top News

दो दिवसीय महारक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियानTwo-day mega blood donation camp and blood donation awareness campaign



इंदौर/आयोजित यह शिविर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं मानवता की पहचान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री विनोद अग्रवाल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में महारक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।जिसमे मानवता की पहचान संस्था द्वारा आज रविवार प्रातः मेघदूत गार्डन में संचालित मेघदूत फिटनेस ज़ोन, एरोबिक्स क्लब मेघदूत एवं गार्डन में भ्रमण करने आने वाले नागरिकों के बीच रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान योग, जुंबा एवं फिटनेस गतिविधियों से जुड़े लोगों सहित उपस्थित जनसमूह को रक्तदान के महत्व तथा भीषण गर्मी के कारण शहर में उत्पन्न हो रही रक्त की कमी से अवगत कराया गया।

इस रक्तदान जागरूकता अभियान के माध्यम से संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को रक्तदान से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं तथा आगामी 6 एवं 7 जून को खजराना गणेश मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय महारक्तदान शिविर की जानकारी दी गई। "रक्तदान महादान" के संदेश के साथ शिविर प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित होगा।

आयोजक संस्थाओं द्वारा इस दो दिवसीय महारक्तदान शिविर के माध्यम से 1000 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संस्था अध्यक्ष अनुराग सचदेव ने बताया कि मानवता की पहचान संस्था पूर्व में भी अनेक रक्तदान शिविरों का सफल संचालन कर चुकी है। गत वर्ष जून माह में भी बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं मानवता की पहचान संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों की श्रृंखला ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था।

संस्था उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने बताया कि संस्था रक्तदान के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है। इनमें स्कीम-74 स्थित "मानवता का आश्रय" (वृद्ध आश्रम) तथा विभिन्न बस्तियों में संचालित शिक्षा केंद्र प्रमुख हैं। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण, योग एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के क्षेत्र में भी निरंतर सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post