दबंग देश शब्बीर मंसूरी
*नरसिंहपुर*-नरसिंहपुर जिले के गांव घटपिडरई में हिर्दयविदारक सामने आई l खेत में बिछाये गए करेंट युक्त तार की चपेट में एक आने से एक बुजुर्ग महिला (रती बाई पति हनुमान सिंह लोधी )की मौत हो गई l
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की शाम लगभग चार बजे की घटना बताई जाती है रती बाई अपने खेत में जानवरो के लिए चारा काटने गई थी l उनके खेत से लगा हुआ लखन पटैल, मुन्ना पटैल का खेत है जहाँ उन्होंने जंगली सुअर से फसल बचाने के लिए करेंटयुक्त तारों का जाल बिछाया था, रती बाई को इसकी जानकारी नहीं दी गई और तारों में पैर लगने से रती बाई की मृत्यु हो गई l
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की करावाई की l शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए लगभग 6:00 बजे हॉस्पिटल पहुंचा l
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है l ग्रामीणों का कहना है फसलों की सुरक्षा के लिए इस तरह का करंट लगना घातक और गैरकानूनी है जिससे गांव के और भी लोगों की जान जोखिम में जा सकती है l
प्रशासन से मांग की जा रही है इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाये l ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो l

Post a Comment