Top News

महिला सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता का संदेश Message of women safety, de-addiction and traffic awareness


इंदौर/लक्ष्य गरबा महोत्सव में सुश्री प्रियंका डुडवे जी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP), अजाक शाखा (AJK) — आसूचना एवं सुरक्षा (Intelligence & Security) के सानिध्य में पुलिस विभाग की सुश्री जया सोनी जी द्वारा मंच से उपस्थित श्रद्धालुओं को शक्ति मोबाइल अभियान, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं जागरूकता संदेश प्रदान किए गए।


इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने, नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।


इस जनजागरूकता पहल के माध्यम से लक्ष्य गरबा महोत्सव ने भक्ति और आस्था के साथ-साथ नारी सम्मान, सुरक्षित समाज, नशामुक्ति एवं जिम्मेदार नागरिकता के संकल्प को भी सशक्त बनाया। शक्ति मोबाईल से हजारो श्रद्धालुओ को महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई 


गौरव शर्मा एव लक्ष्य गरबा महोत्सव परिवार पुलिस विभाग की इस जनहितकारी पहल एवं महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश के लिए हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post