Top News

अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन विदिशा शाखा की वार्षिक बैठक व नवीन कार्यकारिणी घोषित Annual meeting of All India Jain Youth Federation Vidisha branch and new executive committee declared



विदिशा - अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन विदिशा शाखा की वार्षिक सभा आज विलेज डेक रिसॉर्ट, उदयगिरि रोड, विदिशा पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक की शुरुआत उदयगिरि नसिया जी मे श्री 1008 शीतलनाथ भगवान के अभिषेक,भक्तिमय पूजन से की गई जिसमें बड़ी संख्या में सभी सदस्यों ने सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।तत्पश्चात विलेज डेक रिसोर्ट में सभा में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने एवं संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से युवा चेहरों को दायित्व सौंपा गया।

नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है 

अध्यक्ष अंशुल लश्करी,उपाध्यक्ष आशीष जैन अल्टीमेट,मंत्री राहुल बड़कुल,सहमंत्री पीयूष सिंघई,कोषाध्यक्ष ऋषिराज जैन खादी भंडार ,प्रवक्ता शोभित जैन जैन ऑप्टिकल्स,सांस्कृतिक मंत्री प्रिंस जैन निर्विरोध चुने गये।

पूर्व मंत्री अक्षय सिंघई द्वारा बैठक का संचालन किया गया वही श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन,डॉ एम एल जैन,एड चक्रवर्ती जैन,वीरेंद्र मानपुर,राजीव अलंकार व परवार समाज समिति अध्यक्ष शिखरचंद जैन ,अविरल सिंघई,चिन्मय बड़कुल आदि की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन व पदाधिकारियों ने नवीन टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम अपनी ऊर्जा, समर्पण, एकजुटता एवं समाजसेवा की भावना से फेडरेशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां भी सम्पन्न हुई जिसमें कपल गेम्स ,बच्चों के गेम्स ,तंबोला आदि रीतेश जैन करैया द्वारा करवाये गये जिसमें सभी युवाओं व बच्चों को बहुत आनंद आया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने जैन समाज की सेवा एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सहयोगी श्री शीतल नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट, किला अंदर विदिशा,श्री कुंद कुंद दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट, विदिशा,परवार समाज समिति विदिशा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post