Top News

डाक टिकिट का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न, Grand release ceremony of postage stamp concluded

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर स्मारक

राष्ट्र ने किया गुरुवर को नमन

 भोपाल / धर्म और राष्ट्र गौरव का एक ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ जब श्रंमण संस्कृति महाश्रमण संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के सम्मान में भारत सरकार के भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष स्मारक डाक टिकिट का भव्य विमोचन समारोह श्री विद्योदय तीर्थ, हबीबगंज, भोपाल में सम्पन्न हुआ, । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह समारोह आचार्य श्री के पट्टाधीश अभिनवाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्मारक डाक टिकिट का लोकार्पण किया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्मारक डाक टिकिट के साथ विशेष मिनिएचर शीट, प्रथम दिवस आवरण, विशेष विवरणिका और विशिष्ट विरूपण मुहर भी जारी की गई,



 जिसमें आचार्य श्री के जीवन, त्याग, तपस्या, संयम, शिक्षा, स्वदेशी, हथकरघा, गौसंरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को दर्शाया गया है, समारोह में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और देशभर से पधारे हजारों श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज की प्रेरणा से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से आचार्य श्री के सम्मान में डाक टिकिट जारी करने का अनुरोध किया था, जिसे सहर्ष स्वीकृति मिली और आज यह सपना साकार हुआ, ।



 वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा  कि यह डाक टिकिट नहीं बल्कि गुरुवर का आशीर्वाद है, आचार्य श्री केवल जैन समाज के गुरु नहीं थे, वे भारत के विश्वगुरु  थे, वे विश्व के गुरु थे, उनकी वाणी और साधना ने भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई, इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत वर्षीय सकल जैन समाज एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के राकेश गोहिल मंयक जैन टीके वेद हंसमुख गांधी डीके जैन डीएसपी ने भारत सरकार और डाक विभाग का हृदय से आभार प्रकट किया, आयोजन विद्योदयकारिणी राजधानी भोपाल चातुर्मास समिति-2026 एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post