Top News

महामारी के चलते अनूठे तरीके से मनाई गई महेश नवमी Mahesh Navami celebrated in a unique way due to pandemic

 महामारी के चलते अनूठे तरीके से मनाई गई महेश नवमी

शनिवार को माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस स्वरूप मनाई जाने वाली महेश नवमी के आयोजन इस महामारी को देखते हुए वर्चुअल तरीके से किया गया। प्रातः परंपरा के अनुरूप बालाजी मंदिर  में शिव जी का अभिषेक किया गया । जिसमें अधिकतर समाज बंधुओ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन किए। दिन में समाज की महिला मंडल एवं सखी मंडल द्वारा बच्चो के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा अयोजित की गई जैसे रोल प्ले, भजन या श्लोक आदि। जिसमें सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

तत्पश्चात दोपहर 5:00 बजे कोरोना वैक्सिंग को प्रोत्साहित करने हेतु साइकल मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों के मन में वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूकता लाना थी। धामनोद नगर में सभी ने इस आयोजन को भरपूर सराहा एवं वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित भी हुए। मैराथन की शुरुआत नायाब तहसीलदार श्री विजय तलवारे एवं समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मैराथन में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भाग लिया। इस साइकिल मैराथन में एक छोटे से 5 वर्ष के बालक माधव मनीष राठी ने सभी के साथ छोटी सी साइकिल से पूरे रास्ते मैराथन करके सबका मन मोह लिया। यह मैराथन गुलझरा से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड होते हुए मंडी प्रांगण पर समाप्त हुई

शनिवार को माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस स्वरूप मनाई जाने वाली महेश नवमी के आयोजन इस महामारी को देखते हुए वर्चुअल तरीके से किया गया। प्रातः परंपरा के अनुरूप बालाजी मंदिर  में शिव जी का अभिषेक किया गया । जिसमें अधिकतर समाज बंधुओ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्शन किए। दिन में समाज की महिला मंडल एवं सखी मंडल द्वारा बच्चो के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा अयोजित की गई जैसे रोल प्ले, भजन या श्लोक आदि। जिसमें सभी बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रास्ते में कई जगह साइकिल चालकों पर पुष्प की वर्षा की गई। समाज के वरिष्ठ श्री कल्याण जी न्याति, श्री भगवान जी मूंदड़ा, श्री सुरेश जी आगीवाल, श्री जगदीश जी मूंदड़ा , श्री कैलाश जी परवाल, श्री मधुसूदन धूत, श्री धर्मेंद्र झंवर, श्री मनीष जी राठी आदि जनों की मौजूदगी ने युवा मंडल के सदस्य एवं मैराथन में प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी न्याति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। अंत में मंडी प्रांगण पर मैराथन की समाप्ति के बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विष्णु जी कर्मा द्वारा सभी को प्रेम स्वरूप आइसक्रीम का वितरण किया गया। श्री कर्मा द्वारा भी ऐसे सामाजिक कार्य को सराहा गया। 

रात्रि में ऑनलाइन तंबोला का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्ग के जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार सुबह युवा मंडल के सदस्यों द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात इस इस महापर्व के अंतिम आयोजन के रूप में गंगा दशमी के उपलक्ष पर नर्मदा स्नान किया गया । मंडल के सचिव श्री अमित नगवाड़िया ने सभी का आभार माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post