धामनोद माहेश्वरी युवा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
माहेश्वरी युवा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष के लिए श्री अमित नगवाड़िया, सचिव के लिए श्री सुमित परवाल एवं कोषाध्यक्ष के लिए श्री प्रतीक जी मूंदड़ा का चयन किया गया। इस बार कार्यकारिणी में कुछ नए सदस्यों को भी जोड़ा गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में युवा मंडल के परामर्शदाता श्री भगवान जी मूंदड़ा, श्री कैलाश जी परवाल एवं श्री गोविंद जी राठी आदि ने चुनाव को निष्पक्ष रूप से करवाया।
नई कार्यकारिणी को पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राठी, श्री राजेश आगीवाल, श्री महेश लड्ढा, श्री सतीश आगीवाल, श्री प्रह्लाद आगीवाल, श्री शैलेन्द्र लड्ढा, श्री दिनेश अगिवाल, श्री मुकेश अगिवाल,श्री पंकज जी नगवाड़िया, श्री राजकुमार हेड़ा एवं सभी समाज जनों ने बधाई दी।

Post a Comment