मुकेश खेड़े दबंग देश
बड़वाह नगर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बड़वाह नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा एवं सुगंधित फूलों से मंदिरों को सजाया गया नगर में राधा कृष्ण मंदिर गोपाल मंदिर सत्यनारायण मंदिर एवं नगर के कुछ घरों में भी भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई सभी मंदिरों में भगवान श्री कृष्णा का मनोहारी श्रृंगार किया गया एवं भजन गायको द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन हुआ।
जैसे ही रात्रि के 12:00 बजे वैसे भक्तों द्वारा आल की की पाल की जय कन्हैया लाल की नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भक्तों द्वारा स्वर सुनाने लगे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जैसे ही हुआ मंदिरों में भगवान श्री कृष्णा का पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया एवं पटाखे फोड़ा गए भक्तों में एक अलग ही उत्साह नजर आया प्रसादी ग्रहण की

Post a Comment