Top News

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी के नाम पर चुनाव लड़ती है, लेकिन एक भी गांरटी पूरी नही करती श्री पटवारी BJP contests elections in the name of guarantee of Prime Minister Narendra Modi, but does not fulfill even a single guarantee, Mr. Patwari

 भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी के नाम पर चुनाव लड़ती है, लेकिन एक भी गांरटी  पूरी नही करती श्री पटवारी

श्री पटवारी,राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में रतलाम आये थे

नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। 

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी के नाम पर चुनाव लड़ती है लेकिन एक भी गांरटी पूरी नही करती है। इस विषय पर कोई भी भाजपा नेता मुझसे बहस कर सकता है। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसानो के लिए एमएसपी की गांरटी दी है।

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी के नाम पर चुनाव लड़ती है लेकिन एक भी गांरटी पूरी नही करती है। इस विषय पर कोई भी भाजपा नेता मुझसे बहस कर सकता है। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसानो के लिए एमएसपी की गांरटी दी है।

 उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही।वे रतलाम प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बेरोजगारी और झूठ के मामा थे तो वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर्ज और क्राइम के काका बन गए हैं। दो माह में प्रदेश में इतना क्राइम हुआ है जो पिछले 30 वर्षो  में नहीं हुआ था।

     श्री पटवारी,राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में रतलाम आये थे और पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे । राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा का आंमत्रण ठुकराने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर पूर्व पीएम राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था।

 कोर्ट ने मंदिर बनाने का निर्देश दिया तो इस समय पीएम मोदी है। कांग्रेस के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सर्वोपरि है ,और श्रीराम हमारे आराध्य है। कांग्रेस के नेता को पीएम मोदी या अन्य नहीं बताएगें कि रामलला के दर्शन करने कब जाना है। हमारी आस्था है, हम जाएगें, बार -बार जाएगें। राम यात्रा लेकर भी हम जाएगें

  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस में जाने पर पटवारी ने कहा वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होने कभी नही कहा वो भाजपा में जा रहे है। ये सब मीडिया ने चलाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि वो कर्ज और क्राइम के सीएम ने है। दो महिने में 15 हजार करोड़ का कर्ज और क्राइम दर तीस साल में सर्वाधिक है। ये उनकी उपलब्धि है।

पत्रकार वार्ता में श्री पटवारी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव में जो वादा करती है वह पूरा नहीं करके लोगों को धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों की ओर धकेल देती है। उन्होंने कहा की 2014 में जब मोदी जी चुन कर आये थे तब उन्होंने दो करोड़ नौकरिया हर साल देने का वादा किया था लेकिन आज दस साल के बाद देश सबसे बड़ी बेरोजगारी झेल रहा है। इसी तरह भाजपा ने लाड़ली बहना,

 समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सहित तमाम वादे किए थे लेकिन पूरे नहीं किए हैं। उन्होने कहा कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।कांग्रेस पार्टी को छोड़ऩे वाले नेताओं के प्रश्न पर जीतू पटवारी ने कहा कि जो क्रेशर चलाता है, जो बसें चलाता है जो कॉलेज चलाता है और टैक्स नहीं देना चाहता है वह इससे बचने के लिए भाजपा में चला जाता है।

6  मार्च को रतलाम आएंगे राहुल गांधी

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 6 मार्च को रतलाम की रतलाम ग्रामीण, शहर और सैलाना विधानसभा सीटों से गुजरेंगे और रोड शो करेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा,

 युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। श्री पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए निर्देश दिए

Post a Comment

Previous Post Next Post