दबंग देश सोभाग प्रजापति
धामनोद।शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के पहल स्कूल परिसर में रोटरी क्लब ने इंटरनेशनल के द्वारा प्राप्त टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 क्षेत्र के 5 शिक्षकों को प्रदान किए । कार्यक्रम में अतिथि नगर की प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कुसुम पाटीदार रही जिनके मुख्य आतिथ्य में सम्मान दिया गया।सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक जिनमें धामनोद शा.बालक विद्यालय की प्राचार्य सुशीला केसरी,शा. पीएम श्री कन्या स्कूल खलघाट की प्राचार्य अलका भदौरिया, शा.पीएमश्री स्कूल सेमलदा के दीपक निमाडे, शा.बालक स्कूल धामनोद के संतोष पाटीदार और शा.संदीपनी स्कूल के बाकानेर के विभिन्न अवार्ड प्राप्त शिक्षक विशाल वर्मा रहे जिनका सम्मान रोटरी क्लब धामनोद के द्वारा किया गया।
सभी को रोटरी इंटरनेशनल द्वारा प्रदत्त टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड के साथ प्रतीक चिन्ह,शाल,श्रीफल,पेन और गिफ्ट के साथ मोतियों की माला पहनाकर स्वागत कर सम्मान दिया गया।इससे पूर्व सभी का स्वागत रोटरी क्लब सदस्यों द्वारा किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष राधेश्याम धाडीया ने स्वागत भाषण देते हुए रोटरी कार्यों के बारे में बताया।
रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट सदस्य मनीष छाबड़ा ने रोटरी एक्सीलेंस अवार्ड के बारे में बताया।सभी उपस्थित शिक्षकों ने अपने शिक्षण समय के स्मरण सुनाए और आज की शिक्षा के बारे में बताते हुए सम्मान के लिए रोटरी क्लब का आभार माना।अतिथि डॉ.कुसुम पाटीदार ने शिक्षक दिवस की बात करते हुए सभी से माँ नर्मदा समग्र अभियान से जुड़ने का आव्हान किया।अपने संबोधन में वे भाव विभोर हो गई और बताया कि हम किस्मत वाले है कि मां नर्मदा के समीप है पर कुछ लोग माँ नर्मदा को छलनी कर रहे है उन्होंने घाटों पर की जा रही गंदगी के प्रति चिंता करते हुए सभी से नर्मदा स्वच्छता अभियान में जुड़ने का कहा।कार्यक्रम का संचालन विकास पटेल और आभार सचिव विजय शर्मा ने माना।इस मौके पर शैलेंद्र जायसवाल, अरविंद राठौड़, सुभाष पाटीदार,महेंद्र राठौड़, धीरेंद्र मलतारे, पवन जायसवाल,आशीष मंडलोई,शिव वर्मा सर, डॉ राजेश पत्तरवाला,राजेश जैन, राजू केवट सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

Post a Comment