Top News

बारिश से शहर में जलभराव, बेतवा का बढ़ा जलस्तर Rain causes waterlogging in the city, Betwa's water level rises

प्रशासन अलर्ट, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए घाट पर होमगार्ड तैनात

दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा 



विदिशा। जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं लगातार बारिश के कारण बेतवा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

सोमवार को कांवड़ यात्रियों के बेतवा नदी के घाट पर पहुंचने को देखते हुए एसडीएम क्षितिज शर्मा और नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बेतवा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाट पर होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।

एसडीएम क्षितिज शर्मा के अनुसार शहर के डंडापुरा, कागदीपुरा और बांसकुली क्षेत्र के निचले हिस्सों में बारिश का पानी जमा हुआ है। नगर पालिका की टीम द्वारा जल निकासी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बेतवा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने होमगार्ड जवानों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं और आम लोगों से नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने तथा प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post