समाज की समस्याओं पर ध्यान देने का आह्वान..
दबंग देश अनिल शर्मा
गंज बासौदा/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को रमेश कुमार गुजराती के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद नारायण सोनी मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज की एकजुटता और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने आदिवासी समाज के विकास और उनकी समस्याओं की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।
मोगिया आदिवासी विकास पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश कुमार गुजराती ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर महेंद्र कुमार शर्मा ने आदिवासियों के जीवन, संस्कृति और सामाजिक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। वहीं भूतपूर्व सैनिक भगवान दास रैकवार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में गोरी शंकर शर्मा, महेंद्र भार्गव, प्रदीप श्रीवास्तव नारायण सोनी अनिल पाठक सचिन दीक्षित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Post a Comment