Top News

40 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, वन विभाग ने हटाई अवैध फेंसिंग..40 hectares of forest land encroachment free, Forest Department removes illegal fencing.

दबंग देश अनिल शर्मा लटेरी 

लटेरी। वन विभाग ने गुरुवार 20 अगस्त को दक्षिण लटेरी वन क्षेत्र के बीट मंडेला-2 स्थित कक्ष क्रमांक पी-383 में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने करीब 40 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव एवं उप वनमंडल अधिकारी सुधीर पटले के आदेश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण लटेरी विवेक चौधरी तथा उत्तर लटेरी अरविंद अहिरवार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर की गई अवैध फेंसिंग को हटाने के साथ पांच अवैध टपरों को ध्वस्त किया।

कार्रवाई के दौरान एसएफ एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा। वन विभाग के अनुसार पूर्व में अतिक्रमण रोकने पहुंची टीम के साथ अभद्रता एवं मारपीट के प्रयास का मामला भी सामने आया था, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post