Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपाइयों ने किया सामूहिक योग एवं प्राणायाम..BJP members performed collective yoga and pranayama on International Yoga Day.

दबंग देश अनिल शर्मा गंजबासौदा

गंज बासौदा /अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गंज बासौदा में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया और नियमित योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को “करो योग, रहो निरोग” का संदेश देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की समस्त टीम उपस्थित रही

Post a Comment

Previous Post Next Post