नफीस रेस्टोरेंट बापू की कुटिया ओर S K जिम सील
संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नगर निगम की कार्रवाई जारी
अब तक 102 भवन किए गए सील
रितेश जैन दबंग देश
इंदौर/ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा व्यापक स्तर पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच एवं अनुपालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार निगम के फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न व्यावसायिक, संस्थागत एवं बहुमंजिला भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है।
अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है, जहां अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं अथवा स्थापित अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा प्रणाली बंद अथवा अनुपयोगी अवस्था में पाई गई है। ऐसे भवनों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 102 भवनों को सील किया जा चुका है।
इसी क्रम में दिनांक 20 जून 2026 को जोन क्रमांक 10 अंतर्गत अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर *SK जिम, नफीस रेस्टोरेंट, रोबोटवाला कोचिंग, AI एंड रोबोटिक्स कोचिंग, ज्ञानम कोचिंग, अपोलो आर्केड एवं अपोलो एवेन्यू को निगम द्वारा सील करने* की कार्रवाई की गई।
अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह ने बताया कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक भवन संचालक एवं संस्थान की जिम्मेदारी है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम द्वारा ऐसे सभी भवनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी, जहां अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।
नगर निगम इंदौर द्वारा भवन संचालकों एवं संस्थानों से अपील की गई है कि वे अपने परिसर में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग सहित सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को क्रियाशील एवं मानक अनुरूप बनाए रखें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को रोका जा सके।
कुल 29 भवनों पर फायर सेफ्टी कार्य चालू करवाया
क्लाउड्स होटल एंड रिसोर्ट
कान्हा होटल एंड रिसोर्ट
मलाकार रेस्टोरेंट, गोपुर स्क्वायर
बी.जी. ग्रीन होटल
होटल मोक्षिता
होटल त्रिवाना
1 सम्राट अशोक नगर
2 सम्राट अशोक नगर
जे.एम.सी. ग्रैंड, ए.बी. रोड
सुकून सिग्नेचर, ए.बी. रोड
सम्राट अशोक नगर
सम्राट अशोक नगर
होटल रिबोला
होटल कोणार्क इन
अन्नपूर्णा बिल्डमार्ट
फुट फैंटेसी रेस्टोरेंट
थेरेपी सेंटर, पी.यू.-4
विमल इंस्टीट्यूट (कोचिंग संस्थान)
टोटल डायबिटीज हार्मोन हॉस्पिटल
आकाश इंस्टीट्यूट
सी-3 हॉस्पिटल
होटल जार्डिन
गीतांजलि हॉस्पिटल
बंसीवाला रेस्टोरेंट
गुरुकृपा होटल
R L B होटल
आनंद कैफे
अपना स्वीटस
बापू की कुटिया

Post a Comment