Top News

भादवी बीज पर आस्था का उमड़ा सैलाब, क्षत्रिय सिर्वी समाज ने धूमधाम से मनाया आई माता का प्रकट उत्सव A wave of faith surged on Bhadvi Beej, Kshatriya Sirvi community celebrated the appearance festival of Aai Mata with great pomp.

पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए समाजजन, नगर के प्रमुख मार्गों पर हुआ शोभायात्रा का भव्य स्वागत

मंजू चौहान दबंग देश

झाबुआ/ पेटलावद क्षत्रिय सिर्वी समाज की आराध्य कुलदेवी श्री आई माताजी का प्रकट उत्सव भादवी बीज के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



भादवा सुदी बीज पर समाजजनों ने सुबह से ही आई माता मंदिर में पूजा-अर्चना, महाआरती और अखंड ज्योति के दर्शन किए। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। समाज के महिला, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।


दोपहर में आई माताजी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में समाजजन "आई माता की जय" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।


आयोजन को लेकर समाज में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिर्वी समाज सकल पंच, नवयुवक मंडल, महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post