Top News

खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा में दो प्रतिष्ठान पर की कार्रवाई The Food Safety Department took action against two establishments in Jaora for adulteration of food items.

नाहरू मोहम्मद दबंग देश 

जावरा। खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने जावरा में कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त के आदेश के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने शहर के दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

प्राप्त जानकारी अनुसार 

फर्म ज्ञानी ट्रेडर्स, 62 कोठी बाजार, जावरा का निरीक्षण किया गया। यहां मिलावट की शंका के आधार पर श्री अंजनी बफेलो घी पैक एवं एस कुकिंग मीडियम मानक स्तर की जांच के लिए लिए गए। कार्रवाई के दौरान 9 लीटर श्री अंजनी घ कीमत 4,050 रुपए तथा 72 लीटर एस कुकिंग मीडियम, कीमत 20,880 रुप मौके पर जब्त किया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट पर नजर रहेगी, जिसके आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इसी दिन जेएस ट्रेडर्स, पिपलोदा रोड, जावरा का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर साहिल कोठारी पिता जितेंद्र कोठारी के नाम से खाद्य लाइसेंस पाया गया। मिलावट की आशंका के चलते जावरा गोल्ड मल्टीग्रेन आटा का नमूना लिया गया और उसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित प्रतिष् के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई क जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post