Top News

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पंचवटी धाम से की कावड़ यात्रा की शुरुआत Minister Dharmendra Singh Lodhi started the Kavad Yatra from Panchavati Dham.

5 दिवसीय यात्रा बांदकपुर के देव श्री जागेश्वरनाथ धाम पहुंचेगी

दमोह। संस्कृति, पर्यटन व धार्मिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी और उनके अनुज सत्येंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह पंचवटी धाम, भेड़ाघाट जिला जबलपुर में मां नर्मदा जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर संकल्प की द्वितीय कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया।यह कावड़ यात्रा पंचवटी धाम से प्रारंभ होकर देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर, जिला दमोह पहुंचेगी।यात्रा का मार्ग व कार्यक्रम में प्रथम दिवस पाटन,  



द्वितीय दिवस तेंदूखेड़ा, तृतीय दिवस तेजगढ़ चतुर्थ दिवस घांघरी,पंचम दिवस- बांदकपुर धाम पांच दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर भगवान जागेश्वरनाथ को अर्पित करेंगे। मंत्री लोधी ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और श्रद्धा को जोड़ने का कार्य करेगी।

पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post