शरद पूर्णिमा पर सभी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया
भक्ति और संस्कृति के भव्य आयोजन में उमड़ा उत्साह, शरद पूर्णिमा पर दूध एवं खीर का वितरण
इंदौर। वैभव नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव में भक्ति, उत्साह और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माता रानी की आराधना के साथ आयोजित इस महोत्सव में गरबा करने वाली सभी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूध एवं खीर का वितरण कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment