Top News

हिन्द कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि गरबा महोत्सव Navratri Garba Festival was celebrated with great enthusiasm in Hind Convent School.

प्रकाश साहू दबंग देश 

नरसिंहगढ़। हिन्द कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, नरसिंहगढ़ में 16 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि गरबा महोत्सव बड़े ही उत्साह, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं माँ दुर्गा की आराधना प्रस्तुत की गई।



महोत्सव में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गरबा, डांडिया एवं राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक कला का सुंदर प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर प्रणपाल सिंह खींची एवं विद्या सिंह खींची की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य अजय सोनी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय की शिक्षिका आरती विश्वकर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी कुशल मंच संचालन शैली से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, रोचक एवं भक्तिमय बनाए रखा।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक गरबा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गरबा से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर हो गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य अजय सोनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस प्रकार नवरात्रि गरबा महोत्सव हर्षोल्लास, सांस्कृतिक उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post