25 अक्टूबर को सुबह 7 बजे होगा शुभारंभ
मंजू चौहान दबंग देश झाबुआ
झाबुआ। जिले में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। हर साल की तरह इस साल भी गांव तरवांडिया, खेड़ा से गांव झायड़ा नगर में मां भवानी महालक्ष्मी जी के दरबार तक भव्य पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 सुबह 7 बजे खेड़ा में माता जी की आरती के पश्चात खेड़ापति बजरंगबली हनुमान जी को नमन करते हुए यात्रा का शुभारंभ होगा। जय मां भवानी महालक्ष्मी जी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
पैदल यात्रा का रूट और स्वागत व्यवस्था -
यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों के स्वागत और चाय-पानी की व्यवस्था की गई है।
1. गांव कटला - नायक दिलीप सिंह जी द्वारा संघ का स्वागत किया जाएगा और उनकी ओर से चाय-पानी की व्यवस्था रहेगी।
2. पिटोल - रघुनंदन गेस्ट हाउस पर श्री रमेश भाई नायक द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।
3. फूल मॉल - विनोद भाई खतेदिया, झाबुआ द्वारा बड़ा पंडाल लगाकर सभी भक्तों का स्वागत करते हुए चाय-नाश्ते की व्यवस्था रहेगी।
4. अंतर वेलिया -मां भवानी सेवा धारी ग्रुप की तरफ से ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
झायड़ा नगर में होगा भव्य स्वागत -
गांव झायड़ा नगर में तीनों मोहल्ले वासियों द्वारा मिलकर पैदल यात्री संघ का बैंड-बाजे के साथ फूलहार से स्वागत किया जाएगा। नाच-गान के साथ मंदिर के प्रांगण में साक्षात मां भवानी के सानिध्य में प्रवेश किया जाएगा।
थोड़ी देर आराम के पश्चात शाम 6:00 बजे सभी भक्तजनों द्वारा मिलकर महा आरती की जाएगी और मां भवानी महालक्ष्मी जी का आशीर्वाद लिया जाएगा। इसके पश्चात सभी भक्तजन एक साथ बैठकर महाप्रसाद भोजन करके वापसी के लिए रवाना होंगे।
समिति ने अपील की है कि जिस भी माता जी के भक्तों की संघ में साथ आने की इच्छा हो तो कोई भी स्वयं की इच्छा से आ सकते हैं।
जय मां भवानी महालक्ष्मी जी - जय माता दी।

Post a Comment