Top News

सर्व पितृ अमावस्या पर बैजनाथ महादेव धाम में पितृ तर्पण एवं पिंडदान Pitru Tarpan and Pind Daan in Baijnath Mahadev Dham on Sarva Pitru Amavasya.

बाणगंगा नदी तट पर महामंडलेश्वर के सानिध्य में हुआ आयोजन

दैनिक दबंग देश अशोक परिहार

 आगर मालवा में सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर बैजनाथ महादेव मंदिर के समीप बाणगंगा नदी के तट पर पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण एवं पिंडदान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम महामंडलेश्वर श्री शैलेशानंद गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित बाबूलाल जी उपाध्याय ने विधि-विधान से पितरों का तर्पण एवं पिंडदान कराया।


इस अवसर पर महामंडलेश्वर जी ने कहा कि सर्व पितृ अमावस्या पितरों को नमन करने का सबसे उत्तम दिन है। इस दिन गंगा तट पर किया गया तर्पण पितरों को मोक्ष प्रदान करता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।


इस दौरान श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने अपने पितरों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। बाणगंगा के पवित्र तट पर हुए इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post