Top News

शालेय संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में इंदौर चैंपियन Indore champion in school division level handball competition


 

इंदौर। द ग्रीन वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, इंदौर संभाग के तत्वावधान में सत्र 2026-27 की संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संभाग के छह जिलों की बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया।

19 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में इंदौर ने खरगोन को 18-4 गोल से, जबकि बालिका वर्ग में बड़वानी को 6-3 गोल से हराकर दोनों वर्गों में खिताब जीता। खरगोन और बड़वानी की टीमें क्रमशः उपविजेता रहीं।

समापन समारोह में स्कूल डायरेक्टर श्री अमन पटेल, मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रुप्पल एवं प्राचार्य श्रीमती अनीता शर्मा शासकीय विधालय दुधिया ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए।

इस अवसर पर खेल शिक्षक श्री राहुल बिचोलिया, राहुल चित्रे, हरीश गिल, किशन बाटु, सुरज यादव,राजु शर्मा, विभु पटेल ,पियूष आदि की उपस्थिती रही। कार्यक्रम का संचालन श्री हर्षित घेंघट व आभार श्री शुभम भगत ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post