आईजा संगठन में युवा पत्रकार का बढ़ा कद, युवा पत्रकार प्रदेश टीम में,
दबंग देश
इंदौर/ऑल इंडिया जैन जनरलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक जी हुंडिया एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जी बाफना के मार्गदर्शन में युवा पत्रकारों का कद बढ़ा है। आईजा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने और प्रदेश नेतृत्व नई प्रदेश टीम में मध्य प्रदेश के 2 युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इंदौर से प्रधान संपादक उमेश जैन को ऑल इंडिया जैन जनरलिस्ट संगठन का प्रदेश महासचिव बनाया गया है, जबकि संदीप जैन को कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है।
उमेश जैन को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश ऑल इंडिया जैन जनरलिस्ट संगठन मे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे उमेश जैन को अब प्रदेश महासचिव स्तर पर संगठन में जगह मिली है। इंदौर से आने वाले उमेश जैन देनिक दबंग देश के प्रधान संपादक हैं और मध्य प्रदेश ऑल इंडिया जैन जनरलिस्ट संगठन मे कई वर्षो से कर्मठ कार्यकर्ता भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को प्रदेश के युवा नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संदीप जैन भी प्रदेश टीम मे शामिल
मध्य प्रदेश ऑल इंडिया जैन जनरलिस्ट संगठन में फिल्हाल मध्य प्रदेश के दो युवा पत्रकारों को जगह दी गई है। जिसमे संदीप जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
संदीप जैन पूर्व में धार जिला अध्यक्ष से रह चुके हैं। इन नियुक्तियों के जरिए मध्य प्रदेश के युवा पत्रकारों को प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment