तहसील पत्रकार संघ की बैठक में हेल्थ कार्ड वितरित
जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
कसरावद/तहसील पत्रकार संघ कसरावद के तत्वावधान में शुक्रवार शाम स्थानीय प्रेमराज गार्डन में दशहरा मिलन के साथ ही नवागत पत्रकारों का संगठन में शामिल होने पर सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बायोरे चलित हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से पत्रकारों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की पहल की गई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीगणेश के पूजन-वंदन के साथ हुई।
इसके पश्चात अतिथियों का शाल,श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। परिचय सत्र के बाद नवागत पत्रकार साथियों का अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज रघुवंशी, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम रामनेकर,तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष नितिष लुणिया,बायोरे चलित हॉस्पिटल से डॉ. साइना अंसारी,लोकेश पाटीदार एवं असलम खाना सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बायोरे टीम के सहयोग से पत्रकारों को हेल्थ कार्ड का वितरण रहा। इन हेल्थ कार्ड के माध्यम से पत्रकारों के साथ उनके परिवारजनों को भी विभिन्न प्रकार की जांच निःशुल्क कराने तथा कुछ जांचों में 50 प्रतिशत शुल्क की तक की सुविधा मिलेगी। पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस पहल को उपस्थित साथियों ने सराहनीय बताया,बैठक में वरिष्ठजनों ने पत्रकारिता के दायित्वों, आपसी एकजुटता और संगठन की मजबूती को लेकर मार्गदर्शन दिया। पत्रकारों के हित में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष नितिष लुणिया की पहल की सभी ने प्रशंसा की। साथियों ने इसे पत्रकारों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में उपयोगी कदम बताया।
कार्यक्रम का संचालन सुधीर सराफ ने किया,आभार नवीन बारचे ने माना। इस दौरान कसरावद नगर सहित पीपलगोन, खामखेड़ा, बोरावा, बामंदी,सिनगुन, मगरखेड़ी,निमरानी एवं बालसमुद पानवा क्षेत्र के पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वरुचि भोज किया।

Post a Comment