दबंग देश
इंदौर।ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIJJA) की महिला विंग में श्रीमती रुचि चोविश्या जैन को पुनः सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा एवं डॉ प्रदीप बाफना के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति की गई।
श्रीमती रुचि चोविश्या जैन मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। वर्तमान में वे डिजिटल समाचार पत्र अटल स्तंभ की ब्यूरो प्रमुख (मध्य प्रदेश संभाग) तथा साधना टीवी चैनल के कार्यक्रम 'सतमोला कवियों की चौपाल' की होस्ट एवं एंकर हैं। इससे पूर्व वे डीडी नेशनल में समाचार एंकर, ऑल इंडिया रेडियो के युववाणी कार्यक्रम की एंकर, दैनिक भास्कर की स्तंभकार एवं कोठारी कॉलेज में फैकल्टी सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वे श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा में विदेश मामलों की मंत्री एवं मध्य प्रदेश महिला फोरम प्रभारी, अथाई समूह की राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की जनसंपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन संगठन की मीडिया प्रभारी, मध्य प्रदेश सोशल मीडिया फाउंडेशन की महासचिव तथा दिगंबर जैन सामाजिक संसद के महिला प्रकोष्ठ की मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख हैं।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप जी बाफना ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए शॉल एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया एवं स्टेट प्रेस क्लब के श्री प्रवीण खारीवाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव श्री उमेश जैन, श्री रितेश जैन, श्री अजय पाटनी, श्री ओम पटौदी, श्री स्वप्निल जैन, श्री प्रदीप जैन, श्री संदीप जैन, श्री शैलेन्द्र श्रीमाल, श्री सुनील जैन, सुश्री सोना जैन एवं श्रीमती मनीषा जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला विंग का उद्देश्य महिला पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें सशक्त मंच प्रदान करना तथा संगठन की गतिविधियों का प्रदेशभर में विस्तार करना है।

Post a Comment