Top News

आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न Peace committee meeting concluded regarding upcoming festivals

 प्रकाश साहू दबंग देश 



ब्यावरा - आगामी त्योहारों को लेकर ब्यावरा शहर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर ब्यावरा शहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई। बैठक में नगर पालिका, राजस्व विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर के वरिष्ठ जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, शांति समिति सदस्य, गणेश उत्सव समितियों के आयोजक, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

त्योहारों के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा। गणेश प्रतिमा स्थापना केवल पारंपरिक एवं पूर्व स्वीकृत स्थलों पर ही की जाए और विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही हो। जुलूस / चल समारोह पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं। यातायात व्यवस्था सुगम रखने हेतु पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, वीडियो या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री शेयर न करें। पांडालों में अग्निशामक यंत्र, रेत-पानी और विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। 

अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने और किसी भी अप्रिय सूचना पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post