Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में हुआ योग शिविर का आयोजनYoga camp organized in the city on International Yoga Day

जयेश पटेल दबंग देश 

खेतिया / 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर परिषद खेतिया द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग अभ्यास के पूर्व सुरेंद्र कनेश,मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, आदि ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिविर में नगर के जनप्रतिनिधि, माँ गायत्री योगा, ग्रुप , डॉक्टर एसोसिएशन, पुलिस विभाग के जवान नगर परिषद खेतिया के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की।



योग गुरु श्याम वास्कले तथा योग साधक देवेंद्र चौधरी, महेश भावसार आदि के द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नियमित योग अपनाने एवं निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।



इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post