Top News

श्री राम मारुति महायज्ञ एवं भागवत कथा का भव्य समापन, Grand conclusion of Shri Ram Maruti Mahayagna and Bhagwat Katha,

विशाल भंडारे में 8000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

दीपक शर्मा दबंग देश

देपालपुर। नगर के प्रसिद्ध रुक्मणी कुंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 25 मई से 31 मई तक आयोजित श्री राम मारुति महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ। सात दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। आयोजन का उद्देश्य प्राणिमात्र के कल्याण, सर्व जन हिताय और देपालपुर की उन्नति रहा। 

सातों दिन भागवत आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर भागवत महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।  

वहीं महायज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य पंडित सुनील प्रसाद तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। पंडित तिवारी ने बताया कि यह सम्पूर्ण आयोजन समर्पण और शांति के भाव से किया गया।  

समापन दिवस रहा खास

31 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन हुआ। इसके बाद महा आरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महा भंडारे में करीब 8000 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कथा के सातों दिन प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया था। 

आयोजकों ने नगर एवं आसपास क्षेत्र से पधारे सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल और ऐतिहासिक बन सका।  


रुक्मणी कुंड परिसर सात दिनों तक भक्ति, भजन और जयकारों से गूंजता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post