Top News

पहले वर्ष में ही दिखा जबरदस्त उत्साह, सांवरिया ग्रुप की कावड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं की श्रद्धा Great enthusiasm was seen in the first year itself, devotees poured in the Kavad Yatra of Saawariya Group.

सोभाग प्रजापति दबंग देश

धामनोद। श्रावण माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर धामनोद में सांवरिया ग्रुप द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयोजित कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि यात्रा में बच्चों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।



कावड़ यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 6 बजे खलघाट स्थित मां नर्मदा के पावन तट से हुई। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम नर्मदा तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके बाद मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में भरकर श्रद्धालु धामनोद के लिए रवाना हुए।

सुबह से ही खलघाट का वातावरण भक्तिमय नजर आया। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु हाथों में कावड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरी यात्रा के दौरान “बोल बम”, “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और सभी भक्ति में सराबोर होकर यात्रा में शामिल रहे।

सांवरिया ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रथम वर्ष की कावड़ यात्रा में बच्चों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। नन्हे कावड़ियों के उत्साह ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। वहीं महिलाओं ने भी धार्मिक भावना के साथ यात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कावड़ यात्रा खलघाट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए धामनोद पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

श्रावण सोमवार के अवसर पर निकली इस कावड़ यात्रा ने धामनोद में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना दिया। सांवरिया ग्रुप की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही

Post a Comment

Previous Post Next Post