Top News

मनोकामनेश्वर महादेव 17 अगस्त को निकलेंगे नगर भृमण परMankameshwar Mahadev will go on a city tour on August 17.

 रोहित अग्रवाल दबंग देश 



निमरानी :- कसरवाद तहसील के ग्राम निमरानी में श्रावण माह के पावन अवसर पर भगवान मनोकामनेश्वर महादेव निकलेंगे नगर भृमण पर श्रावण माह में निकलने वाले भव्य शिव डोला को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजन की सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई


बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के तीसरे सोमवार, 17 अगस्त 2026 को महाराजाधिराज मनोकामनेश्वर महादेव का नगर भृमण शिव डोला पूरे धार्मिक उल्लास एवं भव्यता के साथ निकाला जाएगा। शिव डोला श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े, तासे, बैंड, आकर्षक झांकियों, पारंपरिक आदिवासी नृत्य, अखाड़ों के हैरतअंगेज प्रदर्शन तथा भगवान शिव की भव्य सुसज्जित प्रतिमा के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण करेगा। यात्रा श्री भोला हनुमान मंदिर, बेड़ीपुरा पहुंचेगी, जहां आरती के पश्चात शिव डोला पुनः श्री राम मंदिर पहुंचकर विधिवत समापन होगा।

आयोजन का सानिध्य गोपाल गौशाला के प्रमुख लक्ष्मण गिरी (मोनी बापू) के सान्निध्य में रहेगा।


समिति में अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, सचिव राजेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष पिंटू जोशी एवं सह-कोषाध्यक्ष विजय पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। 


आयोजन समिति ने ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिव डोला में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post