किसानों का गुस्सा
दमोह। कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा ढेरी तय कर बाद में मना करने से नाराज किसान शनिवार को सड़क पर उतर आए और मंडी गेट पर तालाबंदी कर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार को किसानों ने मंडी गेट को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि व्यापारी पहले ढेरी तय कर लेते हैं और बाद में खरीद से मना कर देते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है।सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन, मंडी सचिव घनश्याम मुड़ा, पटवारी तिलक राज यादव, नीलेश गर्ग, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, प्रधान आरक्षक रामकुमार, नरेंद्र, आरक्षक अखिलेश पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों और व्यापारियों दोनों पक्षों से बातचीत की। इस मामले में व्यापारियों और रामेश्वर चौधरी द्वारा मंडी सचिव को पत्र भी सौंपा गया है।अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल व्यापारियों द्वारा डांक शुरू नहीं की गई है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतें आ रही हैं।किसानों ने कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले किसान अगर मंडी में परेशान होंगे तो उनका क्या होगा। प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Post a Comment