Top News

24 घंटे के भीतर घोड़ा चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामदHorse theft solved within 24 hours; one accused arrested, horse recovered.



दमोह । थाना कुम्हारी पुलिस ने घोड़ा चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया घोड़ा बरामद कर लिया है। बरामद घोड़े की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।



पुलिस के अनुसार फरियादी इमाम खान (55 वर्ष) निवासी ग्राम कमता टपरिया, थाना नोहटा ने घोड़ा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना कुम्हारी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गणेश उर्फ रामगणेश दुबे (25 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी अंशुल दुबे की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया घोड़ा बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील मदोरिया एवं एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उनि. बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम उपनिरीक्षक बृजेश पाण्डेय,ऐ एस आई गोविंद सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र चौधरी, प्रधान आरक्षक रामकिशोर एवं आरक्षक बलवंत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post