जितेंद्र सिंह सोलंकी दबंग देश
निमरानी। कृषि उपज मंडी समिति कसरावद की उपमंडी निमरानी में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक क्षेत्र निमरानी के कर्मचारी, किसान एवं मंडी अधिकारियों-कर्मचारियों ने उपमंडी परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं बेलपत्र सहित धार्मिक महत्व वाले पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर समृद्ध एग्रो, लीला फूड, संघवी फूड, गुप्ता फूड, अक्षत एग्रो, श्री साई ट्रेडिंग, प्रशस्त फूड एवं रामस्वरूप बिदरीचंद, तिरुपति ट्रेडर्स के व्यापारी सहित मंडी सचिव गोपालसिंह मंडलोई, ग्राम के उपसरपंच मनोज दसौंधी, मंडी कर्मचारी रमेश मोरी, रामलाल बर्वे, अनिल रावत, ओमप्रकाश सिसोदिया, राजेश पाटीदार एवं जय जोशी सहित अन्य लोगों ने श्रमदान कर पौधारोपण किया।
आयोजन का उद्देश्य उपमंडी परिसर को अधिक हरा-भरा बनाना तथा भविष्य में मंडी आने वाले किसानों को स्वच्छ, छायादार एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment