Top News

सोमाखेड़ी में अमावस्या पर भव्य कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन Grand Kanya Bhoj and Bhandara organized in Somakhedi on Amavasya.

दबंग देश आदर्श मेवाड़े

मंडलेश्वर / सोमाखेड़ी अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम सोमाखेड़ी में मां नर्मदा कन्या भोज समिति द्वारा भव्य कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों कन्याओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।


समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले दो वर्षों से निरंतर प्रत्येक अमावस्या पर आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक अमावस्या पर यहां कन्या भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सनातन हिंदू समाज के श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कन्या भोज प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों कन्याओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा का वातावरण बना रहा। ग्रामवासियों ने आयोजन को सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मां नर्मदा कन्या भोज समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post