दबंग देश अनिल शर्मा
मानोरा/जगदीशपुरी मानोरा धाम में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आगामी 16जुलाई को निकले वाली भगवान जगदीश स्वामी रथ यात्रा को लेकर भक्त तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंड भरकर मानोरा धाम पहुंच रहे हैं। भक्तों में भगवान के प्रति गहरी आस्था और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
श्रद्धालु पारंपरिक विधि-विधान के साथ पिंड भरकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
धाम समिति एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से आगामी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जगदीशपुरी मानोरा धाम में उमड़ रही यह आस्था दर्शाती है कि मौसम की कठिन परिस्थितियां भी श्रद्धालुओं की भक्ति और विश्वास को कम नहीं कर पा रही हैं।

Post a Comment