Top News

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महू में NCC प्रथम बैच के लिए कैडेट चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्नCadet selection process for NCC 1st batch successfully completed at PM Shri Kendriya Vidyalaya Mhow



महू। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महू में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के प्रथम बैच के लिए कैडेट चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस चयन प्रक्रिया में विद्यालय के लगभग 95 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

                 चयन प्रक्रिया का संचालन 9 एम.पी. बटालियन, NCC, इंदौर से आए PI स्टाफ द्वारा किया गया। अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों के आधार पर किया गया। परीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता, सहनशीलता एवं फिटनेस का मूल्यांकन किया गया।

               इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता शेल्के तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सपन कुमार वैश्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

                  सभी परीक्षणों के उपरांत 33 बालक कैडेट्स एवं 17 बालिका कैडेट्स, कुल 50 कैडेट्स, का अंतिम रूप से चयन किया गया। पूरी चयन प्रक्रिया के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी श्री दिनेश कुमार (NCC प्रभारी) द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई गई। विद्यालय परिवार ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ विद्यालय और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post