सरकार की मंशा को सार्थक करती नीमच जिले की डायल हंड्रेड, बेहतर रखरखाव से दे रही सेवा
गजेन्द्र माहेश्वरी
नीमच :- मध्यप्रदेश पुलिस को सरकार ने हंड्रेड डायल वाहन की सौगात दी है, यह सौगात जनहित में काबिले तारीफ भी है, फोन लगाते ही वह आपके सामने बमुश्किल 5 से 10 मिनट में हाजिर मय स्टाफ के हो जाती है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर कहीं पर व्यस्त ना हो तो पहुंच ही जाती है, और लोगों की पूरी पूरी मदद करती है तो कई लोगों की जान बचाने में भी मददगार साबित हुई है, और लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो जाती है।
नीमच जिले के पास 12 हंड्रेड डायल वाहन है और बेहतर रखरखाव के सभी संचालित हो रहे हैं इनका नीमच में पुलिस विभाग की ओर से मनीष गहलोत सहायक उप निरीक्षक एवं भोपाल स्थित bvg कंपनी की ओर से अर्जुनसिह चुण्डावत जिला पर्यवेक्षक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
मन्दसौर की अपेक्षा या यह कहो उज्जैन सम्भाग में डायल हंड्रेड के रख रखाव व मेंटेनेंस पर नीमच में कही आशिक ध्यान दिया जाता है, वही समय पर ही मेकेनिकल समस्याओं का निराकरण करवाया जाता है। मेंटेनेंस के अभाव में कभी डायल 100 को ब्रेक नहीं किया जाता, बल्कि त्वरित मेकेनिक से कार्य करवाया जाता है।डायल 100 के चालक दल व्यवस्तिथ तरीके से कार्यरत है इन्हें कम्पनी या पुलिस विभाग से कोई परेशानी नहीं है, और पूरा सहयोग मिल रहा है।
आज नीमच पुलिस विभाग को डायल 100 प्राप्त हुए करीबन 5 वर्ष हो गए हैं। नीमच जिले को 12 हंड्रेड डायल वाहन प्राप्त होकर बेहतर संचालन होकर के सभी सड़कों पर लोगों की सेवा करते नजर आ रहे हैं ।
इसका श्रेय पुलिस कप्तान सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिह कनेश के साथ ही डायल हंड्रेड प्रभारी मनीष गहलोत सहायक उपनिरीक्षक पुलिस विभाग नीमच एवं bvg कंपनी के भोपाल के वाहन पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह चुण्डावत नीमच को है।
डायल 100 पर पूरा नियंत्रण और उसके रखरखाव पर ध्यान दिया जाना ही आज वाहन की चाक चौबंद उत्तम व्यवस्था है। जिसके चलते नीमच जिले की जनता को डायल 100 का लाभ और सहयोगऔर सुरक्षा समय पर मिल रही है।

Post a Comment