पर्यावरण मित्रों ने ,संजीवनी वाटिका में पोधा रोपण कर,
उखाड़ी गाजर घास नीमच/ पर्यावरण संरक्षण
को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत छः वर्षों से अधिक समय से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक अधिक से अधिक पोधे रोपित कर जिले को हरा भरा पर्यावरण युक्त बनाने हेतु शहर की सामाजिक सर्व हिताय संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सभी सदस्य गण एक संकल्प के साथ जुटे हुए हैं, संस्था सदस्यों द्वारा अब 60 हजार से अधिक पोधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया इसी कड़ी में संस्था सदस्यों द्वारा आज रविवार दिनांक 19 जुन 21 को प्रातः 8 से 11 बजे तक कलेक्टर चोराहा स्थित संजीवनी वाटिका में फलदार छायादार जामुन, अमलतास, अशोक के 15 पोधे रोपित किए गए इसके पश्चात् संस्था सदस्यों द्वारा वाटिका परिसर से गाजर घास उखाड़ी गई एवं कटिंली झाड़ियों की साफ सफाई की गई, संस्था के संस्थापक संरक्षक अजय भटनागर एवं नवीन अग्रवाल ने बताया की संस्था का एक ही उद्देश्य है कि जिले में अधिक से अधिक पोधा रोपण कर धरती को संवारने के साथ ही आमजन को शुद्ध वायु आक्सिजन का लाभ मिले, यह सच है कि वृक्ष हमारे जीवन दाता है वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है,
इस आमजन को भी चाहिए कि वे इस वर्षाकाल में कम से कम पांच पोधे रोपित कर पेड़ बनाने तक देख भाल करे ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु आक्सिजन मिल सकें, उक्त पोधा रोपण अभियान में संस्था के नवीन अग्रवाल, अजय भटनागर, सचिव किशोर बागड़ी, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष डॉ राकेश वर्मा, राजकुमार सिन्हा,एस एन चौधरी, डॉ राजकुमार मालानी, दुलीचंद कनेरिया आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के एस एन चौधरी द्वारा दि गई है, एस एन चौधरी, स़ंकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच,

Post a Comment