Top News

भारत रक्षा मंच, मध्य भारत प्रांतीय बैठक इंदौर में सम्पन्नBharat Raksha Manch, Central India provincial meeting concluded in Indore


इंदौर/भारत रक्षा मंच की प्रांतीय बैठक रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें पूरे प्रदेश से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ग्वालियर संभाग भोपाल संभाग उज्जैन संभाग एवं इंदौर संभाग के दायित्वान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मा. श्री सूर्यकांत जी केलकर, श्रीमती रीटा प्रधान, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष राजेश बिंजवे, संगठन मंत्री शैलेन्द्र सेठ, संजय सकलेचा, पंकज सोलंकी सहित कई प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



बैठक के दौरान विगत वर्ष में संगठन द्वारा किए गए विभिन्न संगठनात्मक कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही, आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने पर विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया साथ ही विश्व स्तर पर चल रही युद्ध की स्थिति को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में भी समाज को सतर्क रहने व राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटने हेतु तैयार रहने का आग्रह किया गया।

बैठक के दौरान माननीय श्री सूर्यकांत जी केलकर द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें विधिक प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष भगवान राज पांडे , जगन्नाथ जिले से श्री रामस्वरूप जायसवाल को जिला अध्यक्ष तथा बद्रीनाथ जिला से श्री अक्षय जी गुप्ता को जिला महामंत्री की जवाबदारी सौपी गई।

उल्लेखनीय है कि बैठक के एक दिन पूर्व माननीय श्री सूर्यकांत जी केलकर द्वारा विभागीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक का समापन संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post