Top News

शत्रुंजय तीर्थ पालीताणा में चार रजत प्रतिमाओं की अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव ,Anjan Shalaka Pratistha Mahotsav of four silver statues at Shatrunjay Tirtha Palitana,

2 जून से 6 जून तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे 

विशेष सिंह राजपूत दबंग देश

राजगढ़/जैन शाश्वत तीर्थ पालीताना में स्थित नवल संदेश भवन में दिनांक 2 जून से 6 जून तक चार रजत प्रतिमाओं की भव्य अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें रोजाना अनेक कार्यक्रम होंगे ।



समस्त कार्यक्रमो मे आचार्य देव श्री नरेंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब 'नवल 'के सुशिष्य रत्न श्रीमद् विजय जिनेंद्रप्रभ सुरिश्वरजी महाराज साहब 'जलज' की पावन कारी निश्रा रहेगी एवं इस अवसर पर गच्छाधिपति हितेश चंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री पुष्पेंद्रविजयजी महाराज साहब 'पराग'आदि ठाणा की भी पावन कारी उपस्थिति रहेगी ।तथा इस प्रतिष्ठा महोत्सव के लाभार्थी परिवार शा. पुखराजजी भगवानजी फोलामुथा एवं शा. हीराचंदजी भगवानजी फोलामुथा परिवार कल्याण- आहोर वाले हैं ।इस प्रतिष्ठा महोत्सव में देश के अनेक प्रांतो से श्रद्धालु शामिल होंगे । यह जानकारी धर्मेंद्र भंडारी ने दी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post