Top News

हार्दिक हुंडिया ने जूनागढ़ वासियों को दिया प्रतिदिन स्वर कोकिला दिवाली बेन के दर्शन का सौभाग्यHardik Hundiya has bestowed upon the residents of Junagadh the privilege of having daily darshan of the 'Nightingale'—Diwali Ben.

मुंबई/जूनागढ़ के आंगन में पद्मश्री दिवाली बेन भील की प्रतिमा लगवाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव: हार्दिक हुंडिया



पत्रकार हार्दिक हुंडिया ने जूनागढ़ में पद्मश्री दिवाली बेन भील की मूर्ति लगवाकर इतिहास रचा, देश के पत्रकार जगत का गौरव बढ़ाया और जैन, आदिवासी और सनातनियों की एकता का अनमोल संदेश दिया। 2 जून की तारीख जूनागढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो जायेगी जब दिवाली बेन भील की प्रतिमा बस स्टैंड सर्कल जूनागढ़ में स्थापित कर इसका अनावरण किया जायेगा और इसके साक्षी होंगे संपूर्ण जूनागढ़ वासी।

संतों और महंतों की धरती पर दुनिया भर में मशहूर लोक गायिका पद्मश्री दिवाली बेन भील में माता शबरी के दर्शन पाकर, मुंबई के हीरा माणेक ग्रुप के हार्दिक भाई हुंडिया ने जूनागढ़ में पूजनीय दिवाली बेन भील की प्रतिमा स्थापित करने का फैंसला किया और उनकी मूर्ति तैयार होने के बाद, हार्दिक भाई इसे जूनागढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर को सौंपने के लिए खास तौर पर मुंबई से जूनागढ़ भी आए। 

साल 2025 की 2 जून तारीख को दिवाली बेन की मूर्ति को एक सजी हुई बग्गी में रखकर वंजारी चौक से म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस ले जाया गया और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर ओम प्रकाश साहेब को सौंप दिया गया। इस मौके पर पद्मश्री हाजी रमकडू, अमुदान भाई गढ़वी, दिवाली बेन भील के भतीजे विजय भाई, हेमू गढ़वी के बेटे बिहारी भाई, कॉमेडियन धारशी बरेडिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। 

हीरा माणेक अखबार के प्रधान संपादक हार्दिक हुंडिया ने आगे कहा कि जूनागढ़ में इस प्रतिमा को बनवाने और स्थापित करने का मौका मिलना जीवन का सबसे अनमोल अवसर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post