Top News

चौपाल लगाकर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात Listened to the Prime Minister's thoughts by organizing a Chaupal

 राकेश सिंह दबंग देश

बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया। जिसे प्रदेश सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के गांव धारसीखेड़ा में सुना गया। यह इस कार्यक्रम का 127 वां संस्करण था। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। 



भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहनसिंह चौहान, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक प्रेमचंद परमार, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह राठौर, भेंसोला ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि पुरषोत्तम धाकड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल धाकड़, गंगाराम धनोरा, राजाराम कसानिया, कचरू सलीत्रा, माधवलाल नायमा, प्रवीण चावला आदि भी अतिथि रूप में मंचासीन थे। ग्राम पंचायत सरपंच शक्तिसिंह राठौर, बूथ अध्यक्ष राहुल पटेल व भंवर पटेल आदि ने अतिथियो का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया


इस मौके पर पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि हमे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे आकर स्वदेशी उत्पादों को खरीदने व बेचने में जागरूकता लाना है। भेंसोला में विकसीत हो रहा प्रधानमंत्री मेगा मित्र टेक्सटाइल पार्क व तिलगारा में बन रहा औद्योगिक पार्क बदनावर की तकदीर व तस्वीर बदलेगे। हमे रोजगार के लिए अन्य क्षेत्र में नही जाना पड़ेगा। हमारे क्षेत्र में ही पर्याप्त रोजगार मिलेगा। साथ ही इन उद्योगों से अप्रत्यक्ष रूप से भी पूरे क्षेत्र की जनता को फायदा होगा। क्षेत्र के विकास व उन्नति में यह पार्क मिल का पत्थर साबित होंगे।


पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत अब रक्षा उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक बन गया है। देश में सुपर सोनिक मिसाइलें, पनडुब्बियां और कई प्रकार के स्वदेशी हथियार निर्मित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो हर महीने के अंतिम सप्ताह में सीधे लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जनता से संवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री लोगों की पीड़ा को सुनते और समझते हैं। हमे 'मन की बात' सुनने और उससे प्रेरणा लेना चाहिए। 

कार्यक्रम को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता पुरषोत्तम धाकड ने किया। आभार ग्राम पंचायत उपसरपंच राजेश नायमा ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ताओ समेत गांववासी मौजूद थे। कार्यक्रम पश्चात पूर्व मंत्री की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर स्टिकर भी चिपकाए व पत्रक वितरित किए।

नगर मण्डल के सभी बूथों पर हुए आयोजन

उधर नगर मंडल द्वारा भी सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखऱ यादव व नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ ने बूथ नंबर 62 पर मन की बात सुनी। इस मौके पर सुखराम देवदा, सन्तोष चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वही अन्य बूथों पर भी प्रभारियों व बूथ अध्यक्षो की मौजूदगी में कार्यक्रम को सुना गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलो में बूथ स्तर पर आयोजन संपन्न हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post