Top News

नौतपा की तपिश से बेहाल हुआ जनजीवनThe heat of Nautapa has disrupted life

उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

नौतपा में गर्मी का कहर, सड़कों पर छाया सन्नाटा

अनिल पेन्टर दबंग देश

गौतमपुरा । नगर गौतमपुरा एवं आसपास के क्षेत्र में नौतपा की भीषण गर्मी ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया है । सोमवार 25 मई से शुरू हुए नौतपा के चलते दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं । सुबह से ही सूर्य की तेज किरणें से नगर,शहर,गांव सहित पूरे क्षेत्र को गर्म कर देती हैं और देर शाम तक गर्म हवाओं का असर बना रहता है । गर्मी और उमस के कारण लोग कूलर, पंखे एवं एसी का सहारा लेने को मजबूर हैं । दोपहिया वाहन चालकों को मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा आंखों पर चश्मा लगाकर सफर करते देखा जा रहा है । दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई है । इधर मौसम में अचानक बदलाव और नौतपा के दौरान होने वाली बूंदाबांदी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सतर्क रहने की सलाह दी है । जानकारों के अनुसार नौतपा में अचानक बारिश होने से तापमान में तेजी से गिरावट आती है, जिससे उमस और ठंडे-गर्म मौसम का असर बढ़ जाता है । इस कारण सर्दी-खांसी, वायरल बुखार, फूड पॉइजनिंग और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है । सीनियर ड्राक्टर चिकित्सकों ने लोगों को साफ पानी पीने, बाहर के खाद्य पदार्थों से बचने और धूप में अधिक देर तक नहीं रहने की सलाह दी है । 



       धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा वर्ष के वे नौ दिन होते हैं, जब सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक माना जाता है और भीषण गर्मी पड़ती है । यह अवधि सामान्यतः मई के अंतिम सप्ताह से जून के पहले सप्ताह तक रहती है । नौतपा के दौरान जितनी तेज गर्मी और धूप पड़ती है, मानसून उतना ही अच्छा माना जाता है । वहीं इन दिनों बारिश या ठंडी हवाएं चलने को (नौतपा गलना) कहा जाता है, जिसे कमजोर मानसून का संकेत माना जाता है । मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से क्षेत्र में प्री-मानसून (बारिश) गतिविधियों की शुरुआत होने की संभावना है । तेज आंधी, हवाओं के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है । मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आएगी, जो एक सप्ताह तक बनी रहेगी ,लेकिन उमस बनी रहने से लोगों को राहत सीमित ही मिल पाएगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post