Top News

अक्षय पात्र सेवा समिति के द्वारा भीषण गर्मी में राहत की पहल, मंडलेश्वर बस स्टैंड पर जल सेवा का शुभारंभRelief Initiative Amidst Scorching Heat by Akshay Patra Seva Samiti: Water Service Launched at Mandleshwar Bus Stand

 

 दबंग देश आदर्श मेवाड़े

नगर मंडलेश्वर में बुधवार को समाजसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत श्री अक्षय पात्र सेवा समिति के द्वारा बस यात्रियों एवं आमजन के लिए जल सेवा का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी के इस दौर में शुरू की गई यह सेवा लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रही है


बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा कोल्ड्रिंक्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समिति के प्रयासों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने यात्रियों को शीतल जल वितरित किया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

समिति के सदस्य संतोष मोयदे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जल सेवा पूरे गर्मी के मौसम में निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही नगर के विभिन्न तिराहों, चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर भी रांजन (जल पात्र) रखे गए हैं, ताकि राहगीरों और आमजन को भी आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इस तरह के जनहित कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में नगर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post