करदाताओं का मिला बेहतर प्रतिसाद
नागरिकों ने स्वच्छता के साथ ही राजस्व वसूली में किया सहयोग
महापौर एवं आयुक्त ने करदाताओं का किया आभार व्यक्त
086.92 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ इस वर्ष प्राप्त
रितेश जैनदबंग देश
इंदौर दिनांक 1 अप्रैल 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल एवं राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा *वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट राजस्व संग्रहण करते हुए 1086.92 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली* की गई है। यह उपलब्धि विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त 932 करोड़ राजस्व की तुलना में *लगभग 155 करोड़ रुपये अधिक* है, जो नगर निगम के प्रति इंदौर शहर के नागरिकों का विश्वास दर्शाता है साथ ही निगम की वित्तीय सुदृढ़ता एवं करदाताओं की सक्रिय सहभागिता से यह संभव हुआ है।
महापौर श्री भार्गव आयुक्त श्री सिंघल ओर राजस्व प्रभारी श्री चौहान ने बताया कि निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न मदों से राजस्व प्राप्त किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से संपत्तिकर, जलकर, बल्क वॉटर शुल्क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्युएम), बल्क एसडब्ल्युएम, मार्केट शुल्क, लायसेंस शुल्क, कॉलोनी सेल, बिल्डिंग परमिशन एवं अन्य कर व शुल्क शामिल हैं। इन सभी स्रोतों से *निगम को कुल 1086 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त* हुई है।
महापौर, आयुक्त एवं राजस्व प्रभारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शहर के सभी करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर के नागरिकों की जागरूकता, जिम्मेदारी और समय पर कर भुगतान की भावना के कारण ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर के नागरिक न केवल स्वच्छता में अग्रणी हैं, बल्कि कर भुगतान में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Post a Comment