नाहरू मोहम्मद दबंग देश जावरा। सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण विवाह परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेव सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 24वां इज्तिमाई शादी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को दरगाह ग़ैब शाह वली, सोनगरी ,जिला मंदसौरमें आयोजित होगा।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह एक साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची को रोकना, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना तथा भाईचारे और एकता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के आयोजक असगर खान मेव अध्यक्ष मेव वेलफेयर सोसायटी एवं तौफीक खान मेव अध्यक्ष – इज्तिमाई शादी सम्मेलन ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां और बड़ी संख्या में जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।
। आप दोनों ने समाज के सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए दूल्हा-दुल्हन के आधार कार्ड एवं दो-दो फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा।
सम्मेलन से संबंधित अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए जावरा में आसिफ़ अनवर चाचा घड़ी वाले से संपर्क किया जा सकता है।
आपने बताया कि इज्तिमाई शादी सम्मेलन समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ आपसी सहयोग और भाईचारे की मिसाल पेश करेगा।
Post a Comment