Top News

720 ठिकानों पर एक साथ दबिश ., Simultaneous raids at 720 locations.

 

340 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई..

 विदिशा पुलिस का मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन..

🔷 एक रात में 292 वारंटों का निष्पादन — अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंज

*🔷 199 बदमाशों के ठिकानों पर रेड, 116 हिस्ट्रीशीटर रडार पर, 75 होटल-ढाबों की चेकिंग — सख्त निगरानी अभियान*

*🔷 66 लीटर अवैध शराब जप्त, 16 गिरफ्तारी — अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई

दबंग देश अनिल शर्मा विदिशा 

विदिशा...जिले में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन संजय तिवारी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में दिनांक 31 मार्च–01 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि जिलेभर में एक व्यापक एवं समन्वित नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।


इस विशेष अभियान में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से कुल 340 पुलिस अधिकारी–कर्मचारी शामिल हुए। अभियान में 05 एसडीओपी एवं 23 थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन एवं रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post