Top News

“थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अमानत में खयानत के तीन प्रकरणों के आरोपी को गिरफ्तार किया गया’’Rajgarh Police have arrested an accused involved in three cases of criminal breach of trust.

 “

राजगढ़ से विशेष सिंह राजपूत की रिपोर्ट

आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के निर्देशन, व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना राजगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।


थाना राजगढ़ में पंजीबद्ध अमानत में खयानत के कुल 03 अपराधों में फरार चल रहे आरोपी 1- शैलेन्द्र पिता देवेन्द्रसिंह ठाकुर, जाति राजपूत, उम्र 52 वर्ष, निवासी सरदारपुर पटेल कॉलोनी, हामु नं. 38 महेश बाग, बर्फानी धाम, मालवीय नगर इंदौर 2- मनोज पिता मानसिंह ठाकुर निवासी सरदारपुर थाना सरदारपुर 3- धीरज पिता राधेश्याम प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 21 साल निवासी कुमारगड्डा धार 4. जीतू पिता बसंतीलाल तिवारी उम्र 38 साल निवासी प्रेस्टिज कालोनी पीथमपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 02 अर्टिगा कार, 01 होण्डा अमेज कार किमती करीब 2500000/- रूपये की जप्त की । 

पुलिस कार्यवाही

उक्त तीनों प्रकरणों में आरोपी 1- शैलेन्द्र पिता देवेन्द्रसिंह ठाकुर, जाति राजपूत, उम्र 52 वर्ष, निवासी सरदारपुर पटेल कॉलोनी, हामु नं. 38 महेश बाग, बर्फानी धाम, मालवीय नगर इंदौर 2- मनोज पिता मानसिंह ठाकुर निवासी सरदारपुर थाना सरदारपुर 3- धीरज पिता राधेश्याम प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 21 साल निवासी कुमारगड्डा धार 4. जीतू पिता बसंतीलाल तिवारी उम्र 38 साल निवासी प्रेस्टिज कालोनी पीथमपुर फरार चल रहे थे। थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं लगातार तलाश के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*थाना राजगढ़ पुलिस की आमजन से अपील

वाहन किराये पर देने से पूर्व वैधानिक अनुबंध एवं पहचान सत्यापन अवश्य करें।

उक्त कार्यवाही में सउनि सुनिल राजपूत, सउनि नरेश कोठे, सउनि सैय्यद अहमद, प्रआर विपिन कटारा, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक जयेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक दिलीप डुडवे , आरक्षक मुकेश परमार की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है। 

         *जप्त मश्रुका-* 

02 अर्टिगा कार, 01 होण्डा अमेज कार किमती करीब 2500000/- रूपये की जप्त की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post