Top News

दुबई में सेवा देने वाले धीरज जैन का इंदौर मे स्वागतDheeraj Jain, who serves in Dubai, is welcomed in Indore.

 

उमेश जैन दबंग देश

इन्दौर। ईरान इजरायल युद्ध के संकट में इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों के दुबई में फंस जाने पर लगभग 350 लोगों की संपूर्ण व्यवस्था रुकना रहना खाना स्वास्थ्य जैसे कार्य फॉर्म हाउस दुबई पर निशुल्क किए गए। ऐसे समय में इतने लोगों की व्यवस्था व स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था धीरज जैन ने फॉर्म हाउस पर की। जिसमें इंदौर के सराफा बाजार के गोपाल मुक्ति अग्रवाल भी थे। 


विशेष आयोजन हेतु धीरज जैन इन्दौर आए तो उनका स्वागत सराफा व्यापारी एसोसिएसन, संस्था अग्र दया परिवार की ओर से किया गया। हुकम सोनी, अनिल राका, सुशील गुप्ता, बसंत सोनी, गोपाल मुक्ति अग्रवाल, अरुण आरती अग्रवाल, प्रज्ञा-नीलेश अग्रवाल, अजय मीना, राजेश नम्रता, चंद्रकांता-विनोद, संगीता-अनिल, राधा-गोपाल, मंजू-मनीष. विजय-ममता अन्य की सम्मानीय की मौजूदगी में धीरज जैन का सम्मान हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post